IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला भले ही जीत लिया, लेकिन अब गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल संकट में पड़ गए हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शुभमन गिल पर एक नियम का उल्लंघन करने को लेकर कड़ी सजा सुना दी है और हो सकता है कि गिल को एक मैच के लिए बना भी कर दिया जाए। बता दे कि बीसीसीआई ने गिल पर 12 लाख रुपए का फाइन लगाया है।
स्लो ओवर रेट के कारण गिल पर लगा फाइन
कल खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल और गुजरात टाइटंस के बीच स्लो ओवर रेट डाला गया, जिसके कारण उन पर जुर्माना लगाया गया और यह लॉस सिर्फ पैसों का लॉस नहीं है, बल्कि अगर यह डिमैरिट पॉइंट ज्यादा हो जाता है तो खिलाड़ी को एक मैच के लिए बना भी करना पड़ सकता है। कल गिल ने कमाल की पारी खेली, उन्होंने सिर्फ 45 गेंद में 70 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल थे।
210 रनों के टारगेट के आगे ढेर हुई दिल्ली कैपिटल्स
गिल की कप्तानी पारी के कारण गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 210 रनों का टारगेट दिया जिसे एक रन से मैच से अपने नाम कर लिया। आखिरी में मुकाबला बेहद ही रोमांचक हो गया। दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी लेकिन, आखिरी के दो गेंद में एक रन भी नहीं बन पाई और इस तरीके से गुजरात टाइटंस ने एक रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस का जीत का खाता भी खुल गया है।