RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काफी एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया, जिसके बाद वह बुरी तरह फंस चुके हैं। बीसीसीआई ने काइल जैमीसन को सजा सुना दी है। बता दें कि यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। सामने जब गेंदबाजी के लिए काइल जैमीसन आए तो स्ट्राइक पर वैभव सूर्यवंशी थे। वैभव ने पहले ही गेंद पर काइल को चौका जड़ा, उसके बाद दूसरे गेंद पर वह बोल्ड हो गए।
BCCI ने काइल जैमीसन को दी चेतावनी
इस विकेट के जाने के बाद काइल जैमीसन ने वैभव के सामने आकर उन्हें खूब चढ़ाया और जमकर ट्रोल भी किया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस की लहर आ गई। फैंस बोल रहे हैं कि 15 साल के बच्चे को इस तरीके से चिढ़ना उन पर मानसिक दबाव डालना है और यह सरासर गलत है। काइल जैमीसन को ऐसा नहीं करना चाहिए था और अब इसके बाद बीसीसीआई ने भी काइल जैमीसन की गलती मानते हुए उन्हें सजा सुना दी है। बीसीसीआई ने काइल जैमीसन को ना सिर्फ चेतावनी दी है, बल्कि उन्हें एक डिमैरिट पॉइंट भी दिया है। जब यह डिमैरिट पॉइंट बढ़कर के चार हो जाएंगे, तो उन्हें एक या फिर दो मुकाबले के लिए बना कर दिया जाएगा।
17 मई को फिर काइल के सामने होंगे वैभव
इसमें सबसे कमाल की बात है कि इसी सीजन राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक और मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला 17 मई को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के पास बदला लेने का सुनहरा अवसर है, क्योंकि हमने देखा था प्रफुल्ल हींगे और अर्शदीप सिंह के खिलाफ भी वैभव ने किस तरीके से टारगेट करते हुए बल्लेबाजी करने उतरे और दोनों के खिलाफ छक्के छुड़ा दिए। वैभव सूर्यवंशी का अगला टारगेट काइल जैमीसन हो सकता है। वैभव ने कल सिर्फ दो गेंद में 4 रन बनाया और अपना विकेट गंवा बैठे। सूर्यवंशी जब मैदान से चले गए, तो उन्हें डग आउट में रोते हुए भी देखा गया था, जिसके बाद फैंस और ज्यादा भावुक हो गए और काइल जैमीसन को ट्रोल करने लगे।