IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को जीत तो मिल गई, लेकिन हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बुरी तरह फंस चुके हैं। अभिषेक शर्मा ने बीसीसीआई के एक नियम का उल्लंघन किया है, जिसके कारण उन्हें कड़ी सजा सुना दी गई है। बता दें कि कल जब कोलकाता और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया तो हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।

हैदराबाद ने कोलकाता को जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे कोलकाता हासिल नहीं कर पाई और 65 रनों से मुकाबला को गवा दी। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार 48 रनों की पारी खेली थी, उन्होंने वरुण चक्रवर्ती के एक ओवर में 24 रन लूटे थे, तो इससे साफ है कि अभिषेक शर्मा फार्म में आ चुके हैं, लेकिन अब इस मुकाबले के बाद बीसीसीआई ने कड़ी सजा सुना दी है। 

अभिषेक से क्या गलती हो गई?

 क्योंकि अभिषेक शर्मा ने बीसीसीआई के कोड आफ कंडक्ट नियम का उल्लंघन किया है, जिसके कारण अभिषेक शर्मा को एक डिमैरिट पॉइंट मिला है और साथ ही साथ 25 फ़ीसदी का मैच जुर्माना भी लगा है। बता दें कि अभिषेक के एक शॉट पर वरुण चक्रवर्ती ने उनका कैच लपका, जिसे थर्ड अंपायर के द्वारा आउट करार दे दिया गया, लेकिन replay देखने से वह आउट प्रतीत नहीं हो रहे थे। इसी को लेकर अभिषेक ने अंपायर के फैसले का विरोध किया, जिसके कारण bcci ने उन्हें सजा सुना दी। 

अभिषेक शर्मा एक मैच के लिए हो सकते हैं बैन 

 25 फ़ीसदी का मैच जुर्माना तो ठीक है लेकिन वह डिमैरिट पॉइंट अगर ज्यादा हो जाए तो खिलाड़ी को एक मैच के लिए बना भी कर दिया जाता है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ सकती है। बता दे कि इस मैच में हेड और अभिषेक की जोड़ी ने खूब रन बरसाए। हेड ने भी शानदार 46 रनों की पारी खेली। सिर्फ पावर प्ले में दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 82 रन जोड़े जिसके कारण यह विशालकाय स्कोर खड़ा कर सके।