Horoscope 2 September 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशिफल का आंकलन ग्रह और नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। आपको बता दें कि प्रत्येक राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उन राशियों के उपर स्वामित्व बनाकर रखता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2 सितंबर का दिन जो हैं कुछ राशियों के लिए बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है तो कुछ राशियों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। तो आज इस खबर में 2 सितंबर का राशिफल के बारे में जानेंगे, जिनकों लाभ होने वाला है और उन राशियों के बारे में भी जानेंगे जिनको हानि होने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कठिनाइयों से भरा हुआ रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मन परेशान सा रहेगा। मेष राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। पैसों की तंगी हो सकती है। किसी भी जगह पर सोच समझ कर खर्च करें।
वृषभ राशि
मंगलवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज वैवाहिक जीवन सुखमय बितेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक से अधिक मन लगेगा। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। पैतृक संपंत्ति से धन का लाभ होगा। इसके साथ ही पिता जी का साथ भी मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन समान्य रहने वाला है। आज मानसिक तनाव हो सकता है। जो लोग कार्य कर रहे हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें अन्यथा बाद में भुगतान करना पड़ सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा नहीं रहेगा। आज मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। जीवन में अधिक भागदौड़ हो सकती है। वाद-विवाद से दूर रहने में भलाई है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें नौकरी करने के लिए दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
सिंह राशि
मंगलवार का दिन सिंह राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में लाभ मिलने के संकेत बन रहे हैं। परिवार के साथ कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान भी बन सकता है। लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। मन शांत रहेगा। आज किसी भी कार्य में धैर्यशीलता बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें वरना दिक्कत हो सकती है। वाहन चलाते समय स्पीड का ध्यान रखना होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। धैर्य से काम करना होगा। जो लोग नौकरी या कारोबार कर रहे हैं उन्हें लाभ होगा। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आज आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मगंलमय रहने वाला है। आज आपको नौकरी और कारोबार में लाभ ही लाभ होगा। जो आपके सहयोगी मित्र है उनके आय में वृद्धि होगी। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। मन में किसी बात को लेकर शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।
मकर राशि
मंगलवार का दिन मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको नौकरी, कारोबार और प्रेम संबंधों में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। आज आपके सभी कार्य पूरे होंगे। सभी कार्यों में सफलता भी मिलेगी। जो लोग शादीशुदा नहीं हैं उनके लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं।
कुंभ राशि
मंगलवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके अंदर आत्मविश्वास काफी ज्यादा देखने को मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में आज आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकात है। लेकिन आय में वृद्धि हो सकती है। आपको आज क्रोध से बचना होगा। वाद-विवाद से बिल्कुल ही दूर रहें। वरना मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का खासकर ध्यान रखें।
मीन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि वाले जातक आज यानी मंगलवार को थोड़ा सावधान रहना होगा। आज धन का खर्च सोच-समझ कर करना होगा। वरना कर्ज की स्थिति बन सकती है। आज आपको नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।