Shani Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज न्याय कर्मफल दाता शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर बुध के स्वामित्व वाले रेवती नक्षत्र में चले गए हैं। आपको बता दें कि शनि इस नक्षत्र में अब 9 अक्टूबर तक रहेंगे। शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन एक खास और दुर्लभ संयोग में हुआ है।

आपको बता दें कि शनि ने त्रिग्रही योग में अपना नक्षत्र बदल लिया है। वैदिक पंचांग के अनुसार, वृषभ राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा का त्रिग्रही योग बन रहा है। माना जा रहा है कि शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। तो आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं। 

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह समय है आर्थिक रूप से बेहतर बनाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आय में वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। यह समय आपके लिए आत्मविश्वास में मजबूती लाएगा और आपका निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर हो जाएगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने वाला रहेगा। इस दौरान जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन या फिर वेतन वृद्धि जैसी अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही साथ आपके आत्मविश्वास और उत्साह दोनों में वृद्धि हो सकती है। आप कारोबार से जुड़ी छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपको अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है जिससे आपको प्रमोशन भी हो सकता है। 

मकर राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए यह समय अब थोड़ा ठीक रहने वाला है। धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। यानी पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं साथ ही साथ सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। यदि आप नई योजनाओं पर काम करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही ज्यादा बेहतर रहेगा। आप कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Nautapa 2026: जानिए आखिर कब से शुरू होगा नौतपा, जानिए इसका ज्योतिषीय महत्व