Sawan Shoola Yoga 2025: सावन के महीने में महादेव लोगों की समस्याओं का निवारण करते हैं। इसके साथ ही भक्तों पर विशेष कृपा होने की वजह भक्तों पर आने वाले संकट को भी दूर करते हैं। महादेव के बारे भक्तों की आस्था है कि जो भी सावन के महीन सच्चे मन से केवल एक लोटा जल चढ़ाने मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं। महादेव को किसी भी प्राणी के द्वारा खुश कर लिया जाता है। कई लोग मानते हैं कि अगर किसी भक्त से सावन में महीने कोई भूल हो जाती है, तो वो भी महादेव माफ कर देते हैं। 

सावन में शूल योग पर शुभ काम नहीं

आपको बता दें कि इस बार सावन के शनिवार को कृष्ण पक्ष की नवमी पड़ने की वजह से भरणी और शूल योग बन रहा है। शास्त्रों मे इस योग को शुभ नहीं माना जाता है। इस वजह से इन दिनों कोई भी शुभ काम को नहीं करना चाहिए, बल्कि उस काम को आगे के लिए बढ़ा देना चाहिए। इस समय शुभ कार्य, यात्रा या नया व्यापार शुरू नहीं करना चााहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय शनि देव का प्रभाव होता है और अगर आप इस समय कोई शुभ काम करते हो, तो आपको उस काम को करने में समस्याएं आ सकती है।

शूल योग होता है अशुभ

शूल योग को इसलिए शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि इस समय सात ग्रह केवल तीन राशियों पर स्थित होते हैं। इस वजह से इस समय किसी भी शुभ काम को किए जान पर मनाही है। इस समय कोई किए जाने पर शुरूआती समय में चाहे कुछ ना हो लेकिन बाद में इसकी वजह से आपको सफलता में रुकावट, घाटा, असफलता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। जो आपकी मानसिक स्थिति को खराब कर सकता है, लेकिन अगर आपसे कोई भूल हो गई है, तो आप सावन में इन उपायों को अवश्य करें।

भूल होने पर करें ये उपाय

रोजाना सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। 

इसके बाद महामृत्युंजय मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे...का जाप करें।

वहीं महादेव को बेल पत्र अर्पित करें।

यदि किसी का जन्म इस योग में हुआ है, तो इस योग की शांति कका पूजन करवाए।

इसे भी पढ़े:- Sawan Somwar or Ekadashi: सावन में सोमवार और एकादशी का दुर्लभ संयोग, जानिए संयुक्त व्रत की पूजा विधि

डिस्क्लेमर:- यह जानकारी सामान्य और ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है, इसकी पुष्टि राजस्थान वन नहीं करता है। इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए ज्योतिष से संपर्क करें।