Rashifal 27 August 2025 : वैदिक पंचांग के अनुसार, आज का दिन बुधवार है और आज गणेश चतुर्थी का भी पर्व है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य सिंह राशि में है और उनके द्वादश भाव में शुक्र और बुध रहेंगे। इसके साथ ही द्वितीय भाव में मंगल रहेंगे, जिसके वजह से उभयचरी योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। अब आपको बता दें कि यह योग कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। वहीं कुछ राशियों के लिए हानि हो सकता है। तो आज इस खबर में आज के राशिफल के बारे में जानेंगे।
मेष राशि राशिफल
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए लिए उत्तम रहने वाला है। आज समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही साथ कारोबार और व्यापार के मामले में यह समय अनुकूल साबित होगा। आज आपको अचानक फायदा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ राशि राशिफल
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा दिन रहने वाला है। आज आपके कार्यक्षेत्र में अच्छी स्थिति बनी रहेगी। जो भी कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ रही है वो दूर हो जाएगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मन में एक अलग सा एहसास होगा। जो विद्यार्थी है उन्हें आज बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।
मिथुन राशि राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी का दिन शुभ साबित हो सकता है। आज गणपति बाबा का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता बनी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जिससे आपका दिन ऐसों आराम से कटेगा।
कर्क राशि राशिफल
आज कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है। आज आपके सारे फंसे हुए कार्य संपन्न होंगे। जिससे आपको बहुत ज्यादा खुशी होगी। घरवालों में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही सोच-समझ कर कदम रखना होगा। आपको बता दें कि कोई भी फैसला लेने से पहले किसी बड़े से सलाह जरूर ले लेना चाहिए। आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कन्या राशि राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा ठीक नहीं रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती है। सगे संबंधियों से विवाद हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। लेकिन आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। ज्ञान-विज्ञान, कला और लेखन से जो भी जुड़े हुए लोग हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा ठीक रहेगा।
तुला राशि राशिफल
तुला राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आप किसी योजना बनाने में व्यस्त रहेंगे। इसके साथ ही समझदारी से काम करना होगा। तभी आपको सकारात्मक फल की प्राप्ति हो सकती है। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले एक बार जरूर सोच-विचार करें।
वृश्चिक राशि राशिफल
गणेश चतुर्थी का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उलझन में रह सकता है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में परेशानियां भी आ सकती हैं। जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। धैर्य से काम करना होगा। किसी से भी बहस करने से बचना होगा।
धनु राशि राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और शुभ रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं उनको आज नौकरी मिल सकती है। सेहत संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। व्यापार के मामले में आज का दिन सकारात्मक परिाणाम मिलेंगे।
मकर राशि राशिफल
गणेश चतुर्थी का दिन मकर राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी डील मिल सकती है। लेकिन आज दिनभर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशि राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अचानक लाभ हो सकता है। आज आप कुछ समय के लिए उलझन में पड़ सकते हैं। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र पर विरोधियों से भी सावधान रहने होगा।
मीन राशि राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप रोजगार को लेकर ठीक-ठाक मामला रहेगा। कारोबार में विस्तार होगा। घरवालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है।