Budh Asta 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह को कहा जाता है। बुध ग्रह बुद्धि, संवाद, व्यापार और तर्क के कारक ग्रह माना जाता है। आपको बता दें कि जून के आखिरी सप्ताह में यानी 30 जून को अस्त होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि जब भी कोई ग्रह ग्रहों के राजा सूर्य के बेहद करीब आता है, तो वह अपना प्रभाव खोने लगता है, जिसे ज्योतिषी की भाषा में अस्त होना कहा जाता है। यानी बुध अस्त होने से व्यक्ति की निर्णय क्षमता, वाणी और आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ता है। साथ ही साथ जून के अंत में बुध का अस्त होना कई राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं कि आखिर किन-किन राशियों को संभलकर रहना होगा। साथ ही साथ उन्हें क्या-क्या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं ऐसे में बुध का गोचर का सीधा असर मिथुन राशि वाले जातकों पर देखने को मिल सकता है। साथ ही साथ इन्हें कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ गलतफहमी भी हो सकती है। आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है, जिससे वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए आप इस दौरान कोई भी बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें। इसके साथ अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
कन्या राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि भी बुध की स्वामित्व वाली राशि हैं। ऐसे में बुध का अस्त होने से आपके करियर और स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ सकता है। साथ ही जो लोग नौकरीपेशा वाले लोग हैं उन पर काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है। मेहनत का फल नहीं मिलेगा, जिससे आपको मानसिक तनाव या फिर चिड़चिड़ापन रह सकता है। इस दौरान आप अपनी सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें। खासकर त्वचा और पेट से जुड़ी परेशानियों से आप परेशान हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर आर्थिक मोर्चे पर कई तरह की मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इसके साथ ही आपके सामने अचानक से बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे आपका जो बजट है वह बिगड़ सकता है। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन्हें साझेदारी के कामों में नुकसान हो सकते हैं, इसलिए सतर्कता से काम करें।
यह भी पढ़ें- Jyotish Shastra: 30 साल बाद इन तीन राशि के जातक बनते हैं अमीर, जानें आखिर कैसे कमाते हैं धन-दौलत









