July Grah Gochar 2026: कुछ समय बाद जुलाई महीने की शुरुआत होने वाली है। जुलाई के महीने में कई बड़े ग्रह अपनी राशि और चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। जुलाई के महीने में ग्रहों के इस बड़े बदलाव से सभी 12 राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, जुलाई के महीने के पहले सप्ताह यानी 4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर होगा।
उसके बाद 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं 24 जुलाई को बुध मार्गी होंगे और जुलाई के अंत में शनि भी वक्री चाल चलेंगे। यानी इस महीने में सभी बड़े ग्रह महत्वपूर्ण तारीखों पर गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में यह महीना कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ रहने वाला है। तो आइए इस खबर में उन राशियों के बारे में जानते हैं जिनको जुलाई के महीने में ज्यादा लाभ मिलने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का जो गोचर हैं वह प्रेम जीवन, संतान और रचनात्मकता के लिए वरदान साबित होने वाला है। इस दौरान आपको धन लाभ के मजबूत योग भी बन रहे हैं। वहीं 24 जुलाई के बाद कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होने वाली है इसके साथ ही अटके हुए कार्य तेजी से गति पकड़ेंगे। कारोबार में मुनाफे के योग भी बन रहे हैं।
सिंह राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना व्यक्तित्व में निखार और आत्मविश्वास में भारी वृद्धि लाएगा। इस दौरान आपके सुख-सुविधाओं में ज्यादा खर्च होंगे। साथ ही साथ 16 जुलाई के बाद खर्च और भी बढ़ सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें इन खर्चों के वजह से ही आपको समाज में और कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आर्थिक रूप से लाभ कराएगा। इस दौरान आपको बंपर लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही 16 जुलाई और 24 जुलाई के बाद कारोबारियों को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक रूप से यह महीना आपका बहुत ही ज्यादा अच्छा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें- Angarak Yog: 30 जून से 3 राशियों की बदलने जा रही है किस्मत, अचानक बन सकते हैं अमीर









