rajasthanone Logo
Angarak Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहों की चाल में बदलाव होता है तो उसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि 30 जून 2026 की तिथि खगोलीय दृष्टि से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण रहने वाला है।

Angarak Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहों की चाल में बदलाव होता है तो उसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि 30 जून 2026 की तिथि खगोलीय दृष्टि से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि इस दिन मायावी ग्रह राहु अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। नक्षत्र परिवर्तन करते हुए मंगल के स्वामित्व वाले धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

ऐसे में राहु और मंगल का यह जो संबंध बनने से अंगारक योग जैसी उग्र स्थिति का निर्माण करता है। ऐसे में व्यक्तिगत और वैश्विक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिलता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर अंगारक योग से किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

आखिर क्या है अंगारक योग, जानिए इसका प्रभाव

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु को अचानक और तकनीक का कारक ग्रह माना गया है। इसके साथ ही मंगल को ऊर्जा, साहस और क्रोध के प्रतीक ग्रह माना गया है। आपको बता दें कि जब राहु का प्रवेश मंगल के नक्षत्र में होता है, तो उस समय उनकी ऊर्जाएं आपस में टकरा जाती है, जिससे अंगारक योग बनता है और इसका प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अंगारक योग के प्रभाव से तकनीक, राजनीति और शेयर बाजार में बड़े उलटफेर होने की संभावना बनी रहती है। साथ ही साथ व्यक्तिगत जीवन में भी यह योग व्यक्ति को बहुत ही ज्यादा महत्वाकांक्षी बना देता है।

इन राशियों के लिए अंगारक योग रहेगा शुभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अंगारक योग चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन जो 30 जून से शुरू होने वाला यह तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही ज्यादा शुभ और सकारात्मक रहने वाला है। इस दौरान आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले जातकों के लिए अंगारक योग साहस और पराक्रम में वृद्धि कराएंगे। कन्या राशि वाले जातकों को करियर और कारोबार में लाभ दिलाएगा। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Sawan 2026: इस बार सावन की कब से होगी शुरुआत, जानिए कितने पड़ेंगे सोमवार

5379487