Lakshmi Narayan Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार और दैत्य गुरु शुक्र की युति जल्द होने वाली है। आपको बता दें कि मई का जो महीना है इसका अंत बेहद खास रहने वाला है। दृक पंचांग के अनुसार, मई महीने के अंत में यानी 29 मई को बुध और शुक्र की युति होने जा रही है जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है। आपको बता दें यह योग बुध के मिथुन राशि में प्रवेश करने से बनेगा।

ज्योतिषियों के अनुसार, यह योग तब बनता है जब बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह और धन-वैभव के प्रतीक शुक्र ग्रह जब एक ही राशि में आ जाते हैं तब यह योग बनता है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह संयोग इस बार मिथुन राशि में बन रहा है। इस दौरान कुछ राशियों को आर्थिक उन्नति और करियर में ग्रोथ देखने को मिल सकता है। 

लक्ष्मीनारायण राजयोग क्या होता है

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मी नारायण राजयोग समृद्धि और सफलता का संकेत माना जाता है। क्योंकि बुध व्यक्ति की सोच, कम्युनिकेशन और बिजनेस स्किल्स को मजबूत करता है, वहीं शुक्र सुख-सुविधा, आकर्षण और धन का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार,  जब दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो इंसान की निर्णय लेने की क्षमता बेहतर हो जाती है और उसे नए-नए मौके मिलते हैं।

लक्ष्मी नारायण योग का कब से कब तक रहेगा प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस खास योग का असर सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहता है। आपको बता दें मई के मध्य से लेकर जून के शुरुआती दिनों तक इस योग का प्रभाव अगल-अलग राशियों पर खास तौर पर देखने कोम मिलेगा। आपको बता दें कि 29 मई के बाद इसका ज्यादा और मजबूत प्रभाव पड़ता है। साथ ही साथ सीधा सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। 

इन राशियों को मिलेगा लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  लक्ष्मी नारायण राजयोग का प्रभाव मिथुन, तुला और कन्या राशि वालों पर ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला है। इन लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।साथ ही साथ इन्हें खास कर खर्चों पर कंट्रोल बन सकता है और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। 

यह भी पढ़ें- Surya Nakshatra parivartan: ग्रहों के राजा सूर्य होने जा रहे हैं उग्र, इन राशियों पर बराएंगे कहर