Kedarnath Dham: अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। आपको बता दें कि 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ की यात्रा अपने सबसे पावन पड़ाव पर पहुंच चुकी है। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों और आर्मी बैंड की सुरीली धुन के बीच बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अब केदारपुरी के बिल्कुल पास पहुंच गया है। आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले ही पूरी केदारपुरी को कई क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।
भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
बाबा केदारनाथ की डोली बीते कल यानी सोमवार को फाटा से अपने सफर पर निकली और इसके बाद बड़ासू, शेरसी, रामपुर, सीतापुर होते हुए लगभग 4 बजे गौरीकुंड पहुंची है। सोनप्रयाग से लेकर गौरीकुंड तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। साथ ही श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और अक्षत के साथ बाबा की पालकी का जोरदार स्वागत किया है।
आपको बता दें कि सोमवार की रात बाबा भोलेनाथ की डोली ने गौरी माई मंदिर, गौरीकुंड में विश्राम किया। लेकिन इससे पहले डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से रवाना होकर गुप्तकाशी पहुंची थी। जहां पर आर्मी बैंड की धुन ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया था।
मंगलवार शाम बाबा पहुंचेंगे धाम
आपको बता दें कि आज सुबह ही बाबा की विशेष पूजा-अर्चना के बाद डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो चुकी है। हजारों-लाखों की संख्या में पैदल यात्री इस डोली के पीछे-पीछे चल रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज शाम तक बाबा की डोली मंदिर परिसर में पहुंच जाएगी। वहीं भक्तों की नजरें कल यानी बुधवार को सुबह 8 बजे के उस ऐतिहासिक पल पर टिकी है जब पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में खुद की शादी देखने का क्या होता है मतलब, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र










