Horoscope 5 November 2025 Aaj Ka Rashifal: राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से निर्धारित होते हैं। 5 नवंबर 2025, बुधवार है। ग्रहों की स्थिति: मेष राशि में चंद्रमा, कर्क राशि में बृहस्पति, सिंह राशि में केतु, तुला राशि में सूर्य और शुक्र, वृश्चिक राशि में बुध और मंगल, कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में शनि। आइए जानें 5 नवंबर आपके लिए कैसा रहेगा। मेष से मीन राशि तक का हाल पढ़ें।
मेष - सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यदि आपके प्रेम और संतान की स्थिति की बात करें तो बहुत अच्छी रहने वाली है। कारोबार बहुत अच्छा रहने वाला है। शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं। माँ काली की पूजा करना शुभ रहेगा।
वृष - चिंताजनक स्थिति बनेगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। यह चिंता अकारण होगी। चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। कुछ अधिक खर्च होगा। लाल वस्तुओं का दान करें।
मिथुन - आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। बजरंगबली की स्तुति करना शुभ रहेगा।
कर्क - व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम और संतान सुखी रहेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह - भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में उन्नति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या - चोट लग सकती है। कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान सुखी रहेंगे। व्यापार भी ठीक रहेगा। शनिदेव की आराधना करते रहें।
तुला - सुखी जीवन व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रियतम से भेंट होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु दान करें।
वृश्चिक - स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। परेशानियाँ बनी रहेंगी, लेकिन विजय आपकी ही होगी। प्रेम और संतान सुखी रहेंगे। पीली वस्तु पास रखें।
धनु - अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पढ़ने-लिखने में समय बिताएँ। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर- ज़मीन, मकान या वाहन खरीदने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। माँ काली की आराधना करें।
कुंभ - आपका साहस रंग लाएगा। नौकरी में उन्नति होगी और व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान भी अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
मीन - स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। पारिवारिक सुख का अनुभव हो रहा है। धन का आगमन हो रहा है। प्रेम और संतान का साथ आपके साथ है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।









