Rajasthan Teacher Transfer News: राजस्थान में ट्रांसफर पर लगी रोक 5 जुलाई हट गई है। लेकिन इसमें तृतीय श्रेणी के शिक्षक शामिल नहीं हैं। इस प्रक्रिया पूरी होने के बाद भजनलाल सरकार तृतीय श्रेणी के शिक्षकों के भी तबादले करेगी। अधिकारियों के मुताबिक सरकार में उच्च स्तर पर गहनता से विचार चल रहा है कि पारदर्शी तबादला नीति के तहत तृतीय श्रेणी के शिक्षकों के तबादले किए जाएं। इससे की सरकार के दामन पर भी कोई दाग न लगे।