Hospital Negligence: अजमेर में जनाना अस्पताल हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला की डिलीवरी के बाद मौत हो गई। ऐसे में मृतक महिला के घर वालों ने जनाना अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।जिसके चलते परिजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया। वहीं क्रिश्चयन गंज थाना पुलिस में परिवार में इस मामले को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।
गलत तरीके से ऑपरेशन करने का आरोप
आपको बता दें कि मृतक महिला के नवजात शिशु की स्थिति भी काफी गंभीर है। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है। ऐसे में परिवार वालों ने डॉक्टर पर गलत तरीके से ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। परिवारों वालों का कहना है कि ऑपरेशन सही तरीके से नहीं किया गया। इस कारण ही महिला का खून नहीं रुका। मृतक महिला का नाम पूजा बैरवा था। जिसकी उम्र 30 साल थी।
खाली पेपर पर मृतका के पति से साइन लिए
पूजा 16 सितंबर को जनाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद 17 सितंबर को मृतक महिला ने लड़के को जन्म दिया था। मृतक महिला की सी सेक्शन डिलीवरी हुई थी। जहां ऑपरेशन के बाद मृतक महिला की ब्लीडिंग शुरू हो गई और पेशाब आना बंद हो गया था। मृतका के प्रति त्रिलोक बेरवा का कहना है कि इस बात की जानकारी उन्होंने डॉक्टर संध्या चौधरी और नर्सिंग स्टाफ को दी थी। वहीं त्रिलोक ने आगे बताया कि डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कह कर स्टाफ के साथ एक खाली पेपर पर उनसे साइन करवा लिए थे।
मौत डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से हुई
इसके साथ ही पति ने आरोप लगाते हुए बताया कि 18 सितंबर को एक और ऑपरेशन किया गया था। जिससे पत्नी पूजा की हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद पूजा को जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां भर्ती होने के बाद 26 सितंबर को उसकी मौत हो गई। यह मौत डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से हुई। वहीं पूजा की मौत के बाद परिवार वाले और समाज के लोग जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी पर इकट्ठा हो गए। जहां इकट्ठा सभी लोग डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। क्रिश्चयन गंज थाने में मामले की शिकायत दर्ज की गई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।