rajasthanone Logo
Rajasthan Weather Update : जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आज से पश्चिमी हवा का असर खत्म होने वाला है और उत्तरी हवा चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम में बदलाव का सिलसिला शुरू है। जब तापमान में लगातार उछाल आने लगे तो यह लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। हीटवेव के कारण लोग घरों में रहने पर मजबूर हो गए हैं। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक की संख्या में इजाफा होने लगी है। राज्य के अधिकांश जिलों में अब रात के समय भी गर्मी बढ़ने लगी है। लेकिन इसी बीच राहत की खबर सामने आई है। बीते दिन यानी कि शनिवार को कई जिलों में धूल भरी हवा चली जिस कारण तापमान में गिरावट आकी गई। आज राज्य में उतरी हवा है चलने की संभावना है जिस कारण से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जिस कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी । कोई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। 

आज के दिन होगा तापमान में गिरावट

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आज यानी की 20 अप्रैल रविवार से पश्चिमी हवा का असर खत्म होने वाला है और उत्तरी हवा चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। उतरी हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।25 अप्रैल तक उतरी हवा का प्रकोप रहने की संभावना जताई जा रही है। 

आगामी दोनों में गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

आने वाले दिनों में राज्य में गर्मी से राहत मिलने की कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वही कुछ जिलों के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आकी जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार हल्की-फुल्की हवा चलने के कारण हीटवेव में कमी आएगी।

बीकानेर में धूल भरी आंधी का प्रकोप

बीते 24 घंटे में मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर संभाग में धूल भरी आंधी चली है। राजा की कुछ स्थानों पर रात के समय तापमान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान चूरू और श्री गंगानगर का दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें...Rajasthan Second LargestMountain : यह है राजस्थान का दूसरा सबसे ऊंचा पहाड़, पवन चक्कियों के साथ दिखेंगे कई खूबसूरत नजारें

5379487