rajasthanone Logo
Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज से अगले दो दिनों तक अलर्ट जारी कया है।

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज से अगले दो दिनों तक अलर्ट जारी कया है। आपको बता दें कि उत्तर पश्चिमी भारत में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम के रूप ही बदल दिया है। राजस्थान के कुछ हस्सों में पिछले कई दिनों से बारिश के साथ चमक गरज मेघागर्जन और तेज हवाएं चल रही है। भारी बारिश और बादल के कारण गर्मी से तो राहत मिल रही है लेकिन किसानों के लिए आफत बनी हुई है।

12 मार्च से हो रहे हैं बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ 12 मर्च से सक्रिय हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिल रही है, लेकिन रवि फसल पर संकट छाए हुए दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण सूरज की तपिश कम हुई है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। तापमान के गिरने से खेतों में तैयार रवि फसल पर खतरा मंडरा रहा है। इस मौसम में गर्मी पड़ने के जगह ओलावृष्टि और बारिश होने से लोगों और किसानों के माथे पर चिंता दिख रही है।

अगले 24 घंटे में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कोटा शहर सबसे गर्म और सिरोही में ठंडक का एहसास देखने को मिल। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के तहत शुक्रवार यानी कि कल पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के सबसे अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस कोटा में नापा गया और न्यूनतम तापमान सिरोही में रहा जिसका तापमान 17.6 डिग्री सल्सियस रहा।

जानें आपके शहर का क्या है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रमुख शहरों का तापमान दर्ज किया है जो इस प्रकार है।

भीलवाड़ा में36.2 डिग्री

अजमेर में 33.4 डिग्री

अलवर में 32.0 डिग्री

जयपुर में 33.9 डिग्री

पिलानी में 32.9 डिग्री

सीकर में 30.6 डिग्री

कोटा में 37.2 डिग्री

चितौड़गढ़ में 36.4 डिग्री

बाड़मेर में 36.7 डिग्री

बीकानेर में 33.2 डिग्री

5379487