Rajasthan Weather: राज्य में होली का त्यौहार आने से पहले ही मौसम काफी बदल गया है। आज सुबह से ही जयपुर दौसा समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही  सुबह से ही ठंडी हवा चल रही हैं। जिस वजह से हल्की-हल्की सर्दी महसूस हो रही है। वहीं अगर बीते दिन यानि शुक्रवार की बात करें तो बीकानेर, सीकर समेत कई जिलों में बारिश हुई। इस वजह से रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज रिकार्ड की गई, लेकिन ऐसे में मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले कोई दिनों में मौसम साफ रहेगा।

ठंडी हवा चलने से मौसम में बदलाव

इसके साथ जी आपको बता दें कि शुक्रवार रात को बीकानेर के लुड़करणसर, सीकर के फतेहपुर और खैरतल जा जिले में बारिश हुई। वहीं जयपुर समेत 5 जिलों में कल दोपहर से हल्के बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा चलने की वजह से मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हुआ। वहीं जयपुर, अलवर, सीकर समेत गई शहर में तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

तापमान में बढ़ोतरी की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो हफ्तों में पश्चिमी और उत्तर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका है। ऐसे में गर्मी ऐसे में दिन में तेज गर्मी महसूस होगी। वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर में 20.5 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 19.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 18.5 रिकॉर्ड किया गया।