Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब गर्मी तेज रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले दिनों में राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों के कई शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग मौसम को देखते हुए राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में हिटवेव का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि बुधवार को प्रदेश के पांच शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया और तो और रात का तापमान 25 डिग्री से ऊपर का दर्ज किया गया है। राजस्थान के फलोदी की तो न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म राज रही।
बाड़मेर में तापमान पहुंचा 40 के पार
राजस्थान में अधिकतम तापमान रोज कम से कम 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान राजस्थान के बाड़मेर में 41.8 डिग्री सेल्सियस यानि सामान्य दिनों के मुकाबले 2.8 डिग्री अधिक दर्ज की गई है। आने वाले 4-5 दिनों में राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कम से कम 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।
आपको बता दें कि 17 और 18 अप्रैल को राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों जैसे जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान कम से कम 42 से 44 डिग्री यानि सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज होने की संभावना है। इसके साथ ही हिटवेव भी कही कही होने की संभावना बन रही हैं







