Water Supply: जल विभाग द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए मेंटेनेंस कार्य की वजह से 31 मार्च को पूरे शहर में शटडाउन जारी किया गया है। आपको बता दें इसके बाद शेड्यूल एक-एक दिन आगे बढ़ जाएगा। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक के कायलाना, चौपासनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े से भी इलाकों में 31 मार्च को पानी की सप्लाई नहीं होगी। इस शटडाउन की वजह से 31 मार्च को इन क्षेत्रों में आने वाला पानी 1 अप्रैल को आएगा। ऐसे ही 1 अप्रैल को आने वाली सप्लाई 2 अप्रैल को होगी।
1 मार्च की सुबह थोड़ी राहत मिल सकती है
झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 31 मार्च की सुबह थोड़ी राहत मिल सकती है। विभाग के मुताबिक इन दोनों फिल्टर हाउस से जुड़े सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासानी हाउसिंग बोर्ड के कई सेक्टरों, पाल बाईपास और शिल्पग्राम के आसपास इलाकों में 31 मार्च को सुबह 10:00 बजे तक अपनी सामान्य रूप से ही आएगा। इसके बाद इन इलाकों में 1 अप्रैल को होने वाली सप्लाई 2 अप्रैल को और 2 अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति 3 अप्रैल को होगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: जोधपुर में बनेगा 397 करोड़ की लागत से हाईटेक रेलवे हब, यात्रियों को मिलेगी सुविधाएं
पीएचईडी नगर व्रृत अधीक्षण अभियंता द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि आने वाले दिनों में गर्मी की वजह से जलभंडारण व्यवस्था को सुदृण करने के उद्देश्य से ही शट डाउन किया गया है। इस एक दिन के दौरान जोधपुर शहर के सभी फिल्टर प्लांट पंप हाउस और मुख्य पाइप लाइन को जरूरी रख रखाव और सफाई का काम होगाा ताकि गर्मियों में लोगों को किसी तरीके की परेशानी न हो और तरीके से जलापूर्ति हो सके।