rajasthanone Logo
Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर जिले को रेलवे के क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। आपको बता दें कि रेल मंत्री आश्विनी वैष्णव ने अपने गृह जिले को मेगा रेलवे हब के रूप में तैयार करने के लिए मंजूरी दे दी है।

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर जिले को रेलवे के क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। आपको बता दें कि रेल मंत्री आश्विनी वैष्णव ने अपने गृह जिले को मेगा रेलवे हब के रूप में तैयार करने के लिए मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत भगत की कोठी रेलवे स्टेशन को हाईटेक कोचिंग टर्मिनल के रूप में भी तैयार किया जाएगा। मेगा रेलवे हब को बनाने में करीब 397.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही साथ इस परियोजना को पूरा करने के लिए साल 2030 तक का है इस दौरान शहर की रेल संचालन क्षमता को दोगुना करना है।

4 नए प्लेटफॉर्म की बढ़ेगी संख्या

आपको बता दें कि इस परियोजना के तहत स्टेशन पर वर्तनमा में 3 प्लेटफॉर्म है लेकिन अब 7 प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। इन प्लेटफॉर्मों की लंबाई करीब 600 मीटर होगी। साथ ही साथ 3 पिट लाइन, 2 सिक लाइन, ड्रॉप पिट लाइन और 800 मीटर लंबी व्हील लेथ भी विकसित की जाएगी। साथ ही साथ स्टेशन पर 2 वाशिंग कम स्टेबलिंग लाइन भी बनेगी। ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।

स्टेशनों पर बढ़ेंगी ट्रेनों की संख्या

इस परियोजना के पूरा होने के बाद जोधपुर सिटी स्टेशन का दबाव कम हो जाएगा। कुछ कोचिंग और मेंटेनेंस की सुविधाएं भगत की कोठी में शिफ्ट हो जाएगी। जिससे स्टेशनों पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, समय पर संचालन और भीड़ प्रबंधन में सुधार हो जाएगा। आपको बता दें कि इस मेगा प्रोजेक्ट के अंदर 6 पिट लाइन वाला अत्याधुनिक यार्ड बनाया जाएगा, जिसमें कम से कम रोजाना 12 से 14 ट्रेनों के रख रखाव की क्षमता होगी।

5379487