Aadhaar Card Update: उदयपुर जिले में आमजन के लिए आधार कार्ड बनवाने और उसमें किसी भी तरह का संशोधन कराने को लेकर आधार सेवा केन्द्र की शुरुआत हुई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अंतर्गत उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर-8 स्थित 'द विमला हाइट्स' में ये केन्द्र है। जहां रोजाना लगभग 400 से अधिक लोगों को सेवाएं देने की क्षमता है।
उदयपुर में खुला आधुनिक सेवा केंद्र
इस केंद्र के शुरू होने से अब उदयपुर और आस-पास के ग्रामीणों को नया आधार कार्ड बनवाने, उसमे नाम, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर बदलवाने, फोटो और फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) अपडेट कराने में काफी आसानी होगी। इसके खुलने के बाद लोगों को लंबी कतार में इंतजार नहीं करना पड़ेगा और समय पर आधार कार्ड से जुड़े काम होंगे।
रोजाना 400 से अधिक लोगों को मिलेगी सुविधा
नौकरीपेशा लोगों की सहूलियत के लिए यह केंद्र सप्ताह शनिवार और रविवार को भी खुला रहेगा। केंद्र के संचालन का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक है। खास बात ये है कि एक ही छत के नीचे आधार कार्ड बनने और उसमें संशोधन से जुडे सभी काम होंगे।तक है। खास बात ये है कि एक ही छत के नीचे आधार कार्ड बनने और उसमें संशोधन से जुड़े सभी काम होंगे।
यह भी पढ़ें- Indian Railways: रेलवे का अभ्यर्थियों को तोहफा, भर्ती परीक्षा के दौरान चलाई जाएगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
दस्तावेजों की जांच के लिए कई 'वेरिफायर काउंटर' बनाए गए हैं। इसके अलावा बायोमेट्रिक और डेटा एंट्री के लिए कई ऑपरेटर केबिन हैं। नकद भुगतान के लिए 'कैश काउंटर', विशेष सेवाओं के लिए 'वैल्यू एडेड सर्विसेज डेस्क' और समस्या समाधान के लिए 'शिकायत अधिकारी' का काउंटर बना है।