Indian Railways: राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। आज से जयपुर-रेवाड़ी के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, वहीं रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी ट्रेन का अस्थायी रूप से ढेहर का बालाजी तक विस्तार किया गया है। रेलवे की इस व्यवस्था से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की आवाजाही को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त ट्रेन संचालन और ट्रेन के रूट विस्तार से जयपुर, शेखावाटी, अलवर तथा हरियाणा क्षेत्र से परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
ट्रेन नंबर 09727 जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल 31 मई से 3 जून तक चार ट्रिप में संचालित होगी। यह ट्रेन जयपुर से शाम 7:10 बजे रवाना होकर रात 12:50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09728 रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल 1 जून से 4 जून तकट्रेन नंबर 09727 जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल 31 मई से 3 जून तक चार ट्रिप में संचालित होगी। यह ट्रेन जयपुर से शाम 7:10 बजे रवाना होकर रात 12:50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09728 रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल 1 जून से 4 जून तक चार ट्रिप में संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 1:30 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर और खैरथल स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में 10 जनरल कोच और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 कोच लगाए गए हैं।
रेलवे ने रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन का ढेहर का बालाजी तक अस्थायी विस्तार भी किया है। यह व्यवस्था 31 मई से 5 जून तक कुल पांच ट्रिप के लिए लागू रहेगी। ट्रेन नंबर 54804 रेवाड़ी-ढेहर का बालाजी 31 मई से 4 जून तक संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर रात 11:05 बजे ढेहर का ट्रेन नंबर 54804 रेवाड़ी-ढेहर का बालाजी 31 मई से 4 जून तक संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर रात 11:05 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी।
वहीं ट्रेन नंबर 54803 ढेहर का बालाजी-रेवाड़ी 1 जून से 5 जून तक संचालित होगी। यह ट्रेन ढेहर का बालाजी से सुबह 4:35 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार रेवाड़ी से सीकर के बीच ट्रेन के सभी मौजूदा स्टॉपेज यथावत रहेंगे। वहीं सीकर से ढेहर का बालाजी के बीच यह ट्रेन पलसाना, रींगस और चौमूं सामोद स्टेशनों पर भी रुकेगी।









