rajasthanone Logo
Water Supply Update: बिजली लाइन मरम्मत के चलते उदयपुर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई एक दिन आगे बढ़ा दी गई है।

Water Supply Update: उदयपुर शहर के कई इलाकों के लोगों को शनिवार और रविवार को पेयजल आपूर्ति के बदले हुए शेड्यूल के अनुसार पानी मिलेगा। मानसी वाकल परियोजना से जुड़े 132 केवी जीएसएस पर बिजली लाइन के मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को 8 घंटे का शटडाउन रहेगा। इसके कारण जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने कई उच्च जलाशयों से होने वाली जलापूर्ति को एक दिन आगे बढ़ा दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उदयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 27 जून (शनिवार) और 28 जून (रविवार) को पेयजल आपूर्ति का निर्धारित कार्यक्रम बदल दिया गया है। वहीं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (नगर उपखण्ड पंचम) ने नागरिकों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पानी का उपयोग करने और आवश्यक भंडारण कर लेने की अपील की है। विभाग के मुताबिक मानसी वाकल परियोजना, झाड़ोल से जुड़े 132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (GSS) पर विद्युत लाइन के मरम्मत कार्य के कारण शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

शटडाउन के चलते जल शोधन और पंपिंग व्यवस्था प्रभावित होगी, जिससे कई क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति संभव नहीं हो सकेगी। इसके चलते छीपा कॉलोनी और कोर्ट परिसर उच्च जलाशय से शनिवार दोपहर होने वाली पेयजल आपूर्ति को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। इसी प्रकार 28 जून (रविवार) को एकलव्य कॉलोनी, छीपा कॉलोनी और सज्जन नगर उच्च जलाशय से सुबह होने वाली जलापूर्ति भी एक दिन आगे के लिए स्थगित कर दी गई है। PHED अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बहाल किया जाएगा। ऐसे में विभाग का कहना है कि लोग पानी को स्टोर कर लें ताकि किसी भी तरह की परेशाना का सामना न करना पड़े।
 

5379487