Power Cut: उदयपुर शहर में कल यानी शुक्रवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में पावर कट रहेगा।अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से शुक्रवार को उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 6 घंटे के लिए बिजली बंद रखी जाएगी। ऐसे में जानते हैं कि कल किन इलाकों में किस समय बिजली नहीं आएगी।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
इसके तहत दक्षिण विस्तार एबीसी, कृषि उपज मंडी आर-1 से आर-5, सुरों का फला, पॉलिटेक्निक, नेला, सेठजी का कुंडाल, अमरगढ़ होटल, पारस रिसोर्ट, ओशो ध्यान केंद्र और बलीचा सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह भी पढ़ें- Jodhpur Factory Fire: जोधपुर में आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा, केमिकल से भरे ड्रम में ब्लास्ट, 14 फायर फाइटर्स झुलसे
शुक्रवार को मेंटेनेंस के चलते शहर के कई इलाकों में पावर कट रहेगा। ऐसे में विभाग द्वारा लोगों को सलाह है कि वे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।