rajasthanone Logo
Ajmer Vidyut Vitran Nigam: रख-रखाव के कार्य के चलते अजमेर शहर के कई इलाकों में घंटों तक बिजली नहीं आएगी। ऐसे में जलापूर्ति भी प्रभावित होगी।

Ajmer Vidyut Vitran Nigam: अजमेर विद्युत वितरण निगम की और से 6 मई को उदयपुर शहर के कई इलाकों में पावर कट किया जाएगा। इसमें करीब 30 इलाके प्रभावित होंगे। बिजली निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि 6 मई यानि बुधवार को आवश्यक रख-रखाव के कारण मधुबन जीएसएस से संबंधित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई सुबह 8 से 12 बजे तक बंद की जाएगी।

ये इलाके होंगे प्रभावित

मधुबन, रिद्धि-सिद्धि कॉम्पलेक्स, आरएसएमएम, एमजी कॉलेज रोड, भुपालपुरा, राहत हॉस्पिटल, भारतीय लोक कला मंडल, पंचवटी, सुखाड़िया सर्कल, रेलवे ट्रेनिंग स्कूल, न्यू फतहपुरा, रिलायंस फ्रेश, पोलोग्राउंड, सेंट मेरिज स्कूल, सहेली मार्ग, सोनी हॉस्पिटल के सामने, यूडीए ऑफिस, यूडीए सर्कल, मोती मगरी स्कीम, जिंक कॉलोनी, देत्य मगरी, एनसीसी ऑफिस, आकाशवाणी, चेतक मार्ग, हाथीपोल, अस्पताल के सामने, हजारेश्वर कॉलोनी, रेजीडेंसी स्कूल एवं आस पास का एरिया शामिल है।

शहर के मादड़ी क्षेत्र में जलापूर्ति भी प्रभावित रहेगी। उदयपुर नगर उपखंड सप्तम के अनुसार कानपुर हेड वर्क्स पर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान के कारण बुधवार को मादड़ी वार्ड नंबर 40 और 41 में पानी सप्लाई नहीं हो सकेगी। अभियंता किरण ने बताया कि बुधवार की जलापूर्ति अब गुरुवार को की जाएगी।

5379487