Power Supply Update: शहर में जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते 15 जून को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक 220 केवी जीएसएस मादड़ी पर इमरजेंसी शटडाउन किया जाएगा। इस कारण संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे अपना कार्य निर्धारित समय के मुताबित काम निपटा लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। आइए जानते हैं कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित।
इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली
गायरियावास, पुलिस लाइन, कृषि मंडी, सेक्टर-8, माली कॉलोनी, आवरीमाता कॉलोनी, रेती स्टेंड, आनंद विहार, जेसी बोस हॉस्टल रोड, पानेरियों की मादरी, कान-नगर, टेकरी, सेंट्रल एरिया, सम्पूर्ण सेक्टर-3,4,5,6 व पानेरियों की मादड़ी, नोखा, विद्या नगर, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, कुम्भा नगर, चिराग कॉम्प्लेक्स, करनी नगर, मनवाखेड़ा, द्वारिका अपार्टमेंट, जल विहार, बालाजी नगर, त्रिमूर्ति काम्प्लेक्स, रामेश्वरम अपार्टमेंट, महादेव अपार्टमेंट, बंजारा बस्ती, श्रीराम नगर, गायत्री नगर में बिजली नहीं आएगी।
डूंगला हाउस, पुलिस थाना सेक्टर-6 वीणा नगर, बप्पा रावल नगर, सेटेलाइट हॉस्पिटल रोड, त्रिमूर्ति कॉम्पलेक्स करणी नगर, मनवाखेड़ा गांव पार्श्वनाथ नगर, हनुमान नगर, सावित्री वाटिका के पास आदर्श नगर, सर्वोत्तम कॉम्पलेक्स न्यू विद्यानगर, श्रीजी नगर वैशाली अपार्टमेंट, बालाजी नगर और न्यू बालाजी नगर, मनवाखेड़ा, एकलिंगपुरा, हनुमान स्टोन रोड, हनुमान, ए-वन कॉम्प्लेक्स, काशीपुरी, बीएसएनएल कॉलोनी, जलविहार कॉलोनी, त्रिमुति कॉम्प्लेक्स, शुभम कॉम्प्लेक्स, देवकृति अपार्टमेंट में बिजली बाधित रहेगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Accident News: जालोर में दो कारों की जोरदार भिड़ंत, मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं में दो महिलाओं की मौत
एकलिंगपुरा चौराहा, एकलिंगपुरा, कलड़वास, झामार्-कोटड़ा रोड, आनंद कॉम्प्लेक्स, वॉटर वर्क्स, कानपुर खेड़ा, वेसा मगरी, पारा खेत, केसरपुरा, रानी की बावड़ी, अरिहंत विहार, रानी जी की बावरी, जोयड़ा बावजी, पाराखेत चौराहा, कानपुर खेड़ा, वेशा मगरी, कलड़वास गांव, केसरपुरा, कार्तिक नगर, पवन वैली, पार्श्वनाथ नगर, पार्श्वनाथ विला, जीवनरतन स्कूल, जतिन आईटीआई, तलावा, वाटर वर्क्स सारे कनेक्शन माइंस वाले आदि जगह बिजली बंद रहेगी।