rajasthanone Logo
T20 World Cup 2026: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज यानी 22 फरवरी को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सुपर 8 का मुकाबला खेला जाएगा। यही दो टीमें 2024 T20 वर्ल्ड कप की फाइनल लिस्ट रही थी। 

T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज यानी 22 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सुपर 8 का मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होने वाला है, जिसको लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। भारत ने ग्रुप स्टेज के सभी चार मुकाबले में जीत दर्ज की है, ऐसे में आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम इंडिया ट्रॉफी की दिशा में एक और कदम बढ़ाना चाहेगी।

पिछले T20 WC फाइनलिस्ट से टक्कर

यह मुकाबला इसलिए भी मोस्ट अवेटेड है, क्योंकि 2024 के T20 वर्ल्ड कप फाइनल लिस्ट भारत और साउथ अफ्रीका ही रहे थे और आज सुपर 8 के पहले मुकाबले में भी भारत के सामने साउथ अफ्रीका ही होगी। ऐसे में यह मुकाबला खूब रोमांचक होने वाला है। एकतरफ भारतीय बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से फैंस को कुछ खास प्रभावित नहीं किया है। कमजोर टीमों के खिलाफ भी भारतीय बल्लेबाज नाकाम साबित रही।

तिलक वर्मा हो सकते हैं प्लेइंग इलेवन से बाहर

 ऐसे में देखने वाली बात है कि आज मजबूत टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा होता है। आपको बता दें भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का अभी तक इस टूर्नामेंट में खाता भी नहीं खुला है। वह तीन मुकाबले टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं और तीनों मैच में शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके हैं।

ऐसे में क्या टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव कर सकती है, यह भी देखने वाली बात होगी। क्योंकि तिलक वर्मा लगातार तीसरे नंबर पर खेल रहे हैं, लेकिन वह काफी धीमी शुरुआत कर रहे हैं और टीम इंडिया के पास उनके विकल्प के तौर पर संजू सैमसन है। 

5379487