Summer Schedule: चिकित्सा विभाग की तरफ से संचालित सरकारी  अस्पतालों के समय में परिवर्तन हो गया है।आज यानी 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक अस्पताल में ओपीडी सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक चलेगी। इसके साथ ही राजकीय अवकाश के दिन सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक ओपीडी रहेगी। सरिस्का टाइगर रिजर्व में चलने वाली सफारी का समय की आज से बदल गया है। आपको बता दे मॉर्निंग शिफ्ट की सफारी सुबह 6:00 बजे से 9:30 बजे तक और इवनिंग शिफ्ट की सफारी का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक कर दिया गया है। यह समय 15 मई तक रहेगा।

1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा

वहीं 16 मई से 30 जून तक शाम की शिफ्ट में सफारी का समय दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:00 बजे कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि सुबह की शिफ्ट का समय पहले की तरह रहेगा। वहीं आंगनवाड़ी 30 सितंबर तक सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक लगेगी। वहीं शिक्षा विभाग ने इस बार 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू किया है। स्कूलों में एक अप्रैल 15 मई तक पढ़ाई होगी। 16 मई से 20 जून तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी जाएंगी। स्कूल 21 जून से फिर से शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें- Krishi Mandi Update: गेहूं, चना और जौ के दामों में तेजी, ग्वार भी होगा महंगा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिविर पंचांग के मुताबिक आज से एक पारी में चलने वाली सुबह स्कूल सुबह 7:30 से 1:00 तक और दो पारी में चलने वाले स्कूल सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक चलेंगे। हर पारी 5:30 घंटे की होगी। आपको बता दें कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों में समय का गर्मी की वजह से किया है।