Bharatpur News: रामनवमी के मौके पर पूरे देश में यह त्यौहार खूब धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन राजस्थान के भरतपुर जिले में इस त्यौहार को मनाने का लेवल कुछ अलग ही होता है। भरतपुर जिले में 26 मार्च को श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में 70 से ज्यादा झांकियां शामिल थी। इस शोभायात्रा में पूरे भरतपुर के लोगों ने बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया था। सभी अलग-अलग समाज के लोगों ने अपनी झांकियां निकाली थी, जिसका क्रेज भरतपुर में देखने को मिला।
72 झांकियों से राममय हुआ भरतपुर शहर
महिलाओं ने भी इन झांकियां में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। महिलाओं ने तलवार से प्रदर्शन भी किया और कहा कि हम अगर जरूरत पड़ी तो हम शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र भी उठाने में सक्षम है। यही हिंदू धर्म का हमेशा से रीति रहा है। इस त्यौहार को भरतपुर के लाखों लोगों ने मिलकर के बड़े ही धूमधाम से मनाया। पूरे भरतपुर शहर में जिस तरीके से यह झांकियां अलग-अलग सड़कों पर घूम रही थी, इससे पूरा शहर राममय हो गया।
रामदूतों की सेवा में लगे रहे भरतपुर वासी
लोगों ने खूब नाच गान के साथ राम जन्मोत्सव का यह त्यौहार मनाया। सुरक्षा के लिए पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो। वहीं सैकड़ों लोग इस यात्रा में शामिल होने वाले रामदूत के सेवा में भी लगे रहे, जो सड़क किनारे अपना स्टॉल लगाकर अलग-अलग प्रकार से उन राम दूतों की सेवा कर रहे थे।









