rajasthanone Logo
Rajasthan Hospital Update: SMS अस्पताल में अब Vitamin D-B12 जांच के लिए HOD की मंजूरी जरूरी। ऐसे में मरीजों की बढ़ेगी परेशानी बढ़ेगी।

Rajasthan Hospital Update:  प्रदेश के सबसे बड़े SMS हॉस्पिटल में विटामिन डी और बी-12 जैसी बेसिक जांच के लिए नए नियम जारी किए गए हैं। नए आदेशों के मुताबिक, अब ओपीडी और आईपीडी में आने वाले मरीजों के लिए विटामिन डी और बी-12 की जांच तभी हो पाएगी, जब संबंधित विभाग के अध्यक्ष इसे अप्रूव कर देंगे। अस्पताल प्रशासन का तर्क है कि गैर-जरूरी जांचों पर लगाम लगाने के लिए ये कदम उठाया है। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी अस्पताल प्रशासन ने दो हजार रुपए से ज्यादा की जांचें लिखने और सीटी स्कैन तथा MRI जैसी महंगी जांचों के लिए भी यूनिट हेड की अप्रूवल अनिवार्य की थी। नए नियम के मुताबिक, एसएमएस अस्पताल में डॉक्टर मरीज को विटामिन डी और बी-12 की जांच लिखते हैं तो मरीज को पर्ची पर उस विभाग के यूनिट हेड की अप्रूवल भी लेनी होगी। उसके बिना जांच नहीं होगी। यानी एक डॉक्टर को दिखाने के बाद मरीज को फिर एचओडी के चक्कर काटने पड़ेंगे।

नए नियमों के अनुसार सभी फैकल्टी मेंबर्स और रेजिडेंट डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे रूटीन चेकअप के तौर पर इन जांचों को न लिखें। वहीं, हाल ही में हुई मीटिंग में ये फैसला लिया गया। मीटिंग में तय हुआ कि अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी मरीजों के लिए विटामिन डी और बी-12 की जांच संबंधित यूनिट हेड द्वारा स्पष्ट रूप से अनुमोदित होने के बाद ही की जाएंगी। बहुत जरूरी होने पर ही इन जांचों की सिफारिश करें।

आपको बता दें कि एसएमएस अस्पताल में आने वाले ज्यादातर मरीज दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से होते हैं, जो पहले से ही लंबी लाइनों में खड़े होकर डॉक्टर से मिल पाते हैं। अब यदि किसी डॉक्टर ने विटामिन डी या बी-12 की जांच लिख दी तो मरीज को सीधे सैंपल देने के बजाय संबंधित विभाग के यूनिट हेड के पास अप्रूवल के लिए चक्कर काटने होंगे।
 

5379487