Sikar Crime News: सीकर जिले से बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां 31 साल की शादीशुदा महिला के साथ रेप किया गया है। आरोपी परिचित युवक ने मिलने के बहाने महिला को बुलाया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। वहीं आरोपी ने वारदात का वीडियो भी रिकोर्ड कर लिया, जिसकी धमकी देकर भी आरोपी ने कई बार रेप किया।

अश्लील फोटो, वीडियो भी रिकॉर्ड किए

जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि परिचित युवक की उससे नॉर्मल बातचीत होती थी। युवक ने उसे मिलने के बहाने बुलाया। आरोपी युवक बात करने के बहाने महिला को होटल में लेकर चला गया और वहां कोल्डड्रिंक में महिला को नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। कोल्डड्रिंक पीने के बाद महिला को होश नहीं रहा। इसके बाद आरोपी युवक ने महिला को कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। रेप करने के दौरान ही आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो, वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: कहीं राहत की बारिश, कहीं सताने वाली उमस; 19 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी

महिला के साथ अलग-अलग जगह रेप किया

जब महिला होश में आई तो उसे अपने साथ रेप होने का पता चला। इसके बाद महिला ने आरोपी युवक को बोला तो वह महिला को धमकी देने लगा कि उसके पास अश्लील फोटो-वीडियो हैं। अगर वायरल कर दिए तो बदनामी होगी। ऐसे में महिला डर गई और उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने कई बार महिला के साथ अलग-अलग जगह रेप किया। महिला ने परेशान होकर यह बात अपने पति को बताई। जिसके बाद महिला ने पति के साथ पुलिस थाने में आकर मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।