New Traffic System: सीकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सीकर शहर में 10 जगह ट्रैफिक लाइट लगेगी। इतना ही नहीं सीकर में वन-वे बनाने के लिए स्पाइक्स लगेंगे। साथ ही शहर में तीन एरिया नो व्हीकल जोन होंगे। गुरुवार को सीकर एसपी प्रवीण नायक के द्वारा शहर में इस संबंध में विजिट किया गया।
ट्रैफिक जाम से राहत के लिए 10 चौराहों पर लगेंगी ट्रैफिक लाइट
इस दौरान एडिशनल एसपी डॉ तेजपाल सिंह, ट्रैफिक सीओ पूनम, सीओ सिटी राजेश ढाका, ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़, कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार, उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया भी उनके साथ रहे। ऐसे में एसपी प्रवीण नायक का कहना है कि सीकर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए यह बदलाव किए जा रहे हैं। जल्द ही नगर परिषद के जरिए टेंडर करवाकर इन्हें शुरू किया जाएगा।
सीकर शहर को मिलेगा नया ट्रैफिक सिस्टम
सीकर शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर साइन बोर्ड, सफेद और पीली पट्टी और नो पार्किंग के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। जिससे कि नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। सीकर शहर में अभियान चलाकर सिल्वर जुबली रोड, नवलगढ़ रोड, पिपराली रोड फुटपाथ पर, जयपुर रोड से अतिक्रमण हटाया जाएगा