rajasthanone Logo
Rajasthan Overbridge: सीकर में नया ओवरब्रिज लगभग तैयार हो चुका है। इसके बन जाने के बाद 10 हजार वाहनों को राहत मिलेगी। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan Overbridge: शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत देने के लिए फतेहपुर रोड से पिपराली रोड-नवलगढ़ रोड तक बन रहे नए ओवरब्रिज का काम अब रफ्तार पकड़ने लगा है। नए ओवरब्रिज पर फतेहपुर रोड के एंट्री पॉइंट और पिपराली रोड के एग्जिट पॉइंट पर डामर भी बिछा दी थी। लेकिन रेलवे लाइन के ठीक ऊपर गार्डर नहीं रखने से काम स्लो चल रहा था। 27 और 28 अप्रैल की रात में रेलवे का ट्रैफिक ब्लॉक मिला और फिर गार्डर रखे गए।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजेंद्र बिजारणियां ने बताया कि 27 अप्रैल की रात में 6 घंटे के रेलवे ब्लॉक में 4 गार्डर और 28 अप्रैल की रात 4 घंटे के रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक में 2 गार्डर रखे गए। इस तरह अब गार्डर रखने का काम पूरा हो गया है। गार्डर की फिक्सिंग का काम चल रहा है। एक सप्ताह में गार्डर की फिक्सिंग पूरी होने के बाद ज्वाइंट्स और फ्लोरिंग का काम शुरु होगा ओवरब्रिज का काम पूरा होने के बाद सर्विस लाइन का काम तेजी से शुरु होगा। सर्विस लाइन की रोड बिछाने के लिए अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे।

पीडब्लूडी एक्सईएन सुधीर कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज का फतेहपुर रोड, पिपराली रोड और नवलगढ़ रोड पर काम 90 प्रतिशत तक हो चुका है। रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक मिलने के बाद रेलवे की पटरियों के ऊपर गार्डर रखने का काम हो गया है। ओवरब्रिज का 40 दिन का काम अभी बाकी है। ओवरब्रिज के दोनों साइड सर्विस रोड भी बन रही है, जिसका काम शुरू हो गया है। ओवरब्रिज के दोनों साइड 9-9 मीटर की सर्विस रोड बनाई जाएगी। इसमें 7.5-7.5 मीटर की सर्विस रोड बनेगी और पानी निकासी के लिए डेढ़-डेढ़ मीटर के नाले बनेंगे। पिपराली रोड और जांगिड़ छात्रावास के आसपास सर्विस रोड के लिए कुछ जगहों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। सर्विस रोड का काम शुरु हो

ओवरब्रिज का काम तेजी से किया गया

पीडब्लूडी के एसई जेपी यादव ने बताया कि ओवरब्रिज का काम तेजी से किया गया, इसलिए डेडलाइन से करीब 8 महीने पहले ओवरब्रिज पर ट्रैफिक शुरू होने की उम्मीद है। पिपराली रोड पर सर्विस रोड की दोनों साइड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी जल्द शुरू होगी। लेकिन ओवरब्रिज पर ट्रैफिक शुरू होने के बाद ही सर्विस रोड के काम में गति आएगी। हैवी ट्रैफिक होने के कारण ओवरब्रिज बनने से पहले अभी सर्विस रोड का काम पूरा नहीं हो सकता।

ट्रैफिक जाम की समस्या का होगा समाधान

सीकर में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए फतेहपुर रोड से पिपराली रोड तक ओवरब्रिज बन रहा है। इस ओवरब्रिज का एक एग्जिट नवलगढ़ रोड पर भी खुलेगा। सीकर शहर में इस ओवरब्रिज बनने के बाद करीब 10 हजार व्हीकल्स को ट्रैफिक जाम से गुजरना नहीं पड़ेगा। नया ओवरब्रिज पूरी तरह वन-वे होगा। इस पर वाहन फतेहपुर रोड से चढ़कर नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड पर उतर सकेंगे। ओवरब्रिज का काम 90 प्रतिशत हो गया है। इसके बनने से शहर में करीब 10 हजार वाहनों को रोजाना ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि यह सीकर शहर का चौथा ओवरब्रिज होगा, इससे पहले पिपराली पुलिया, रामू का बास और दासा की ढाणी रेलवे ओवरब्रिज बन चुके हैं।

5379487