Sikar: राजस्थान की शिक्षा नगरी कहे जाने वाले सीकर शहर की सूरत पूरी तरह से बदलने जा रही है। शहर के साथ साथ आसपास गांवों की भी तस्वीर में भी बदलाव देखने को मिलेगें। गांवों में विकास के खाके के लिए जमीन तय होने से अब यहां भी शहरीकरण की रफ्तार बढ़ना तय है।
मास्टर प्लान का प्रारूप जारी
इस संबंध में सीकर नगर परिषद में शहरवासियों की मौजूदगी में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शहर के मास्टर प्लान का प्रारूप पेश किया। इसके साथ ही प्लान पर आधारित प्रदर्शनी भी प्रकाशित की गई। यह प्रदर्शनी लोगों के लिए खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि आमजन एक माह तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं और इन आपत्तियों का हल व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान उन्होंने यह स्पष्ट किया कि लोगों से मिले सुझावों पर ध्यान दिया जाएगा लेकिन व्यक्तिगत लाभ पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Sikar Development: अब सीकर जिले में होगा बड़ा बदलाव, मास्टर प्लान पर लगी मुहर, जानिए किन गांवों को होगा फायदा
आमजन को मिलेगा लाभ
मास्टर प्लान से लोगों को शहर में लगातार बढ़ते जाम से राहत मिल सकेगी। इसके तहत शहर में दस मुख्य मार्ग की चौड़ाई का कार्य भी प्रस्तावित किया गया है। जयपुर व फतेहपुर रोड की चौड़ाई को 50 फीट तक बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही शहर के रियल एस्टेट सेक्टर को भी फायदा होगा। साथ ही शहर की 150 से ज्यादा कॉलोनी भी अब अनलॉक हो सकेगी।
लंबे समय से चल रही थी मास्टर प्लान बनाने की तैयार
इस कार्यक्रम में मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा काफी लंबे समय से शहर के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाने की तैयारी की जा रही थी। इस योजना को साल 2024 में ही किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों के चलते इसमें विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान 2041 में शहर के नजदीकी कुल 50 गांवों को शामिल किया गया है, एक माह तक आमजन की आपत्तियां सुनी जाएंगी और उसके बाद राजस्थान सरकार द्वारा इन आपत्तियों का समाधान कर मास्टर प्लान को धरातल पर शुरू किया जाएगा।