RUHS: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) से संबद्ध और संघटक सरकारी निजी मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फिजियोथैरेपी व पैरामेडिकल संस्थानों की अब सिर्फ संबद्धता नहीं, गुणवत्ता की भी परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय ने मेडिकल शिक्षा में गुणात्मक सुधार, अकादमिक व प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेही तय करने के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव एवं एकेडेमिक ऑडिट (एएए) रेग्यूलेशन-2026 लागू कर दिए हैं।
400 अंकों से तय होगी संस्थानों की ग्रेडिंग
प्रदेश में आरयूएचएस से संबद्ध और संघटक करीब 600 कॉलेज संचालित हैं। नए रेग्यूलेशन के तहत संस्थानों को इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैनपावर, लैब, फैकल्टी और रिसर्च पब्लिकेशन समेत विभिन्न मानकों पर परखा जाएगा। 400 अंकों के मूल्यांकन के बाद संस्थानों को ए, बी, सी और डी ग्रेड दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- Jodhpur Nagar Nigam Election: CM भजनलाल का रोड शो, भाजपा बनाएगी 100 वार्डों में जीत का प्लान
अब कॉलेजों की सिर्फ संबद्धता नहीं
विश्वविद्यालय अंकों के साथ ग्रेडिंग प्रमाण पत्र भी जारी करेगा। ग्रेडिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्थानों को दस्तावेजों के साथ 30 सितंबर तक विश्वविद्यालय को आवेदन भेजना होगा