rajasthanone Logo
RUHS Hospital: जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल में जल्द ही ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू होने वाली है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

RUHS Hospital: जयपुर के प्रताप नगर स्थित आरयूएचएस अस्पताल में जल्द ही ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू होने जा रही है। एसएमएस अस्पताल के बाद अब आरयूएचएस भी इस अत्याधुनिक सुविधा से लैस होगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अगले तीन माह में मरीजों को ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा मिलने लगेगी। इसके शुरू होने से हृदय रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी और एसएमएस अस्पताल पर बढ़ता दबाव भी कम होगा।

डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर बचाई जान

आरयूएचएस अस्पताल के कार्डियो थोरेसिक एंड वेस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने अजमेर निवासी 72 वर्षीय एक बुजुर्ग के पैरों की नसों में थक्का जमने पर तार डालकर खोला। डॉ. प्रशांत कोठारी के अनुसार लंबे समय से नियमित बीड़ी पीने से ब्लॉकेज हो गया था। ब्लड सप्लाई बंद होने के कारण मरीज दर्द से परेशान था और रात को ठीक से सो भी नहीं पाता था। शनिवार को ऑपरेशन के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।

पहली बार मासूम की कैंसर सर्जरी सफल

इधर, अस्पताल के ऑफ्थेल्मोलॉजी विभाग में किशनगढ़ निवासी रेटिनोब्लास्टोमा कैंसर से पीड़ित 8 माह के मासूम की बायीं आंख की जटिल सर्जरी करके बचाया है। डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर कैंसरग्रस्त आंख को हटाया। उसकी जगह कृत्रिम प्रोस्थिसिस (नकली आंख) प्रत्यारोपित की। अस्पताल की डॉ. माया हाड़ा के अनुसार यह एक तरह का कैंसर है। समय पर ऑपरेशन नहीं करने पर आंख को खतरा था। आरयूएचएस अस्पताल में इस तरह का पहला ऑपरेशन है

5379487