RUHS Update: फर्जी अटेंडेंस पर रोक लगाने और कक्षाओं में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) से संबद्ध मेडिकल संस्थानों में अब छात्रों की उपस्थिति मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज होगी। RUHS के कुलपति डॉ. प्रदीप चंदेल ने बताया कि विश्वविद्यालय से जुड़े मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों के लिए यह सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके तहत छात्र और शिक्षक दोनों की उपस्थिति मोबाइल ऐप के जरिए दर्ज होगी।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई व्यवस्था में जियो टाइम की तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। जिसका मतलब है छात्र और शिक्षक की भर्ती तभी दर्ज होगी जब वह संस्थान के कैंपस की मौजूद होंगे। इसे फर्जी हाजिरी और कक्षाओं में अनुपस्थिति पर कंट्रोल पाया जा सकेगा।
इस सिस्टम के माध्यम रियल टाइम मॉनेटरिंग कर सकेंगे
विवि और संबद्ध संस्थान दोनों इस सिस्टम के माध्यम रियल टाइम मॉनेटरिंग कर सकेंगे। किसी छात्र के अटेंडेंस कम पाए जाने पर वह परीक्षा में नहीं बैठ सकेगा। विश्वविद्यालय का मानना है ऐसे कक्षा में नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और वमेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि वीवी संबद्ध कॉलेजों के लिए बेस्ट यूनिवर्सिटी अवार्ड शुरू करने जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर, मैनपॉवर, लैब लाइब्रेरी और परीक्षा परिणाम जैसे मन विंडो के आधार पर संस्थाओं का मूल्यांकन किया जाएगा इसके साथ ही प्राचार्य फैकल्टी रिसर्चर और इनवेटर को भी सम्मानित किया जाएगा। मैनेजर की जांच और उपचार के नई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए यूनिवर्सिटी रिसर्च पॉलिसी लागू कर रहा है। इससे मेडिकल क्षेत्र के शोध करने वाले विद्यार्थी और रिसर्चस को संसाधगत सहयोग मिलेगा।
सदस्यों को एक यूनिक आईडी दी जाएगी
विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी फैकल्टी सदस्यों को एक यूनिक आईडी दी जाएगी। इसके जरिए उनकी जानकारी विश्वविद्यालय पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी और उनकी गतिविधियों की निगरानी की जा सकेगी। RUHS का दीक्षांत समारोह 24 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वर्ष 2024 और 2025 में मेडिकल पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। विद्यार्थियों को डिग्री डिजिटल रूप में भी दी जाएगी, जिन्हें नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (NAD) पर अपलोड किया जाएगा।