rajasthanone Logo
Rajasthan State Gas Limited: आरएसजीएल का बड़ा विस्तार हो रहा है। अब हॉस्टल-होटल और फैक्ट्रियों को सीधे पाइपलाइन से गैस मिलेगी। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan State Gas Limited: राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (आरएसजीएल) अब घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ हॉस्टल्स, होटल्स, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स और औद्योगिक इकाइयों (फैक्ट्रियों) को प्राथमिकता के आधार पर सीधे पाइपलाइन से जोड़ेगा।

इससे औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों की लागत कम होगी, बल्कि ईंधन की सुरक्षित और निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित होगी। जयपुर और आसपास के बड़े एजुकेशन व टूरिज्म हब में स्थित हॉस्टल्स और होटल्स को अब कमर्शियल सिलेंडर खत्म होने या रीफिलिंग के झंझट से आजादी मिलेगी। औद्योगिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को बिना किसी रुकावट के 24 घंटे और 7 दिन सुरक्षित

ग्रीन एनर्जी मिल सकेगी, जिससे प्रदूषण भी कम होगा। कंपनी उन इलाकों में युद्धस्तर पर बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है जहां ये व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं, ताकि मांग के अनुसार तुरंत कनेक्शन जारी किए जा सकें। 3 महीने में जुड़े 66 नए कमर्शियल हब आरएसजीएल के एमडी विनय पाटनी ने कहा कि सरकार का पूरा फोकस अब पारंपरिक कमर्शियल और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों को डीपीएनजी कनेक्शनों में शिफ्ट करने पर है। पिछले महज तीन महीनों में ही 66 नए व्यावसायिक कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, जबकि इसी अवधि में 4500 नए परिवारों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा गया है। प्रदेश में अब तक 2 लाख परिवार इस का लाभ उठा रहे हैं।

5379487