rajasthanone Logo
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया मुकाबला खूब रोमांचक हुआ, लेकिन राजवाड़े ने इस मैच को आखिरकार अपने नाम कर लिया। 

RCB vs RR: आईपीएल 2026 का 16वा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में भी राजस्थान रॉयल्स ने अपनी बादशाहत कायम की है और इसका कारण एकमात्र खिलाड़ी है राजस्थान का विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने कि मुकाबले में सिर्फ 26 गेंद में 78 रनों की पारी खेली और राजस्थान को एक तरफ जीत दिला दी है। उनके अलावा ध्रुव जुरैल ने भी 43 गेंद में 41 रनों की पारी खेली है।

कप्तान रजत ने खेली 63 रनों की पारी

बताते चले कि राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता था और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। आरसीबी की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई, विराट कोहली सिर्फ 32 रन के स्कोर पर आउट हो गए, फील साल्ट पहले ही गेंद पर चलते बने, देवदत्त पडिकल भी कुछ खास नहीं कर पाए, ना टीम डेविड ने कुछ किया। लेकिन कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार 40 गेंद में 63 रनों की कप्तानी पारी खेली। आखिरी में इंपैक्ट प्लेयर बनकर आए वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंद में 29 रन बनाए, जिसके कारण टीम का स्कोर 201 रन पर पहुंच गया।

वैभव ने रोमांचक मैच को बनाया इकतरफा 

 एक पल के लिए लगा था कि यह एक फाइटिंग टोटल होगा, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस फाइटिंग टोटल को एकतरफ बना दिया और सिर्फ 18 ओवर में ही राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच को अपने नाम कर लिया। वैभव ने आरसीबी के खिलाफ भी सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। इसी साल यह दूसरा मौका है, जब वैभव के बल्ले से सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतकीय पारी निकली है। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है।

राजस्थान रॉयल्स अंकतालिका में नंबर वन पर विराजमान है, जबकि आरसीबी की टीम को इस सीजन की पहली शिकायत मिली और फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में तीन माचो में दो जीत के साथ नंबर तीन पर है। 

5379487