RPSC Exam Update: राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्कूल लेक्चरर एवं कोच भर्ती परीक्षा-2025 का जिला फेज शुक्रवार को समाप्त हो गया। संस्कृत और फिजिक्स विषय की परीक्षा के साथ अजमेर सहित प्रदेश के 14 जिला मुख्यालयों पर होने वाले पेपर पूरे हो गए। अब 7 से 11 जून तक शेष विषयों की परीक्षाएं केवल जयपुर में ली जाएंगी। इसके साथ ही भर्ती परीक्षा का फोकस जिला मुख्यालयों से राजधानी अजमेर जिले में रही उपस्थितिः अजमेर में संस्कृत विषय के लिए 1,946 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,156 ने परीक्षा दी। फिजिक्स विषय में भी 1,156 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 780 उपस्थित रहे। दोनों परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग ढंग से संपन्न हुईं। गणित में 2044 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 665 ने परीक्षा दी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को पहली पारी में हुई दोनों परीक्षाओं के आंकड़ों ने एक और तस्वीर सामने रखी। संस्कृत और फिजिक्स दोनों विषयों में लगभग आधे अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। संस्कृत में 33,182 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 16,855 ने परीक्षा दी, वहीं 16,327 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 50.80% रही।
इसी तरह फिजिक्स में 12,806 अभ्यर्थियों में से 6,873 परीक्षा में शामिल हुए और 5,933 गैरहाजिर रहे। कुल उपस्थिति 53.67% रही। इधर, दोपहर की पारी में गणित की परीक्षा हुई। इसमें 24278 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 11901 परीक्षा देने पहुंचे और 12377 अनुपस्थित रहे। कुल 49.02 प्रतिशत उपस्थिति रही। आयोग की ओर से पिछले कई दिनों से विभिन्न विषयों की परीक्षाएं प्रदेश के 14 जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जा रही थीं। अब भर्ती परीक्षा के शेष विषयों के लिए जयपुर को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है।