RPSC Interview Schedule:राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने भर्तियों के तहत अक्टूबर में होने वाले साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी किया है। इसमें कॉलेज शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग और सहायक आचार्य भर्ती के विभिन्न विषयों के साक्षात्कार शामिल हैं। कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य भर्ती-2025 के तहत गणित विषय के साक्षात्कार 5 से 8 अक्टूबर, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के 8 व 9 अक्टूबर तथा पॉलिटिकल साइंस के 15 व 16 अक्टूबर को होंगे। लाइब्रेरियन (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 के तहत नौवां चरण 5 से 9 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों को दिए जरूरी निर्देश
ब्रॉड भर्ती-2024 के तहत आर्थोपेडिक्स स्पेशियलिटी के साक्षात्कार 12 से 14 अक्टूबर तक होंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां साथ लाने के निर्देश दिए हैं। आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार से वंचित किया जा सकता है। साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड किए जाएंगे।









