rajasthanone Logo
RPSC: इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कॉलेज शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों के साक्षात्कार 3 जुलाई तक चलेंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर।

RPSC:राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती एग्जाम के कई सब्जेक्ट के लिए इंटरव्यू कल से शुरू होंगे। इसकी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इंटरव्यू के समय सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होगा। इसके अभाव में साक्षात्कार (इंटरव्यू) से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है।

जानें कब तक होंगे इंटरव्यू

सहायक आचार्य - इतिहास (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के नौवें चरण के साक्षात्कार 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के छठवें चरण के साक्षात्कार 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक चलेंगे।

सहायक आचार्य - बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के द्वितीय चरण के इंटरव्यू 22 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक होंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा-2023 के द्वितीय चरण के साक्षात्कार 22 जून से 25 जून 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के 607 पदों के लिए आवेदन 4 जून से जारी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। 1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी है। कैंडिडेट्स 30 जून 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। कैंडिडेट का सिलेक्शन एग्जाम के माध्यम से होगा। परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी।

5379487