RPSC Update: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन में हुई त्रुटियां सुधारने के लिए 18 से 24 जुलाई तक का मौका दिया है। अभ्यर्थी 500 रुपए शुल्क देकर ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 24 जुलाई के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इन 5 जानकारियों में नहीं होगा बदलाव
आयोग के अनुसार 18 से 24 जुलाई तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कर सकेंगे, लेकिन नाम, फोटो, पिता का नाम, जन्मतिथि और लिंग में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। इन पांच बिंदुओं के अलावा आवेदन के अन्य सभी कॉलम में संशोधन किया जा सकेगा। आयोग ने यह भी कहा है कि जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते, वे इसी अवधि में अपना आवेदन वापस ले लें। बिना आवेदन वापस लिए यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहता है तो उसका ओटीआर ब्लॉक कर दिया जाएगा। साथ ही अपात्र अभ्यर्थियों से भी आवेदन वापस लेने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून हुआ सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
आयोग ने चेतावनी दी है कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान अपात्र पाए जाने पर अभ्यर्थी को एक वर्ष के लिए डिबार किया जा सकता है। आयोग ने अभ्यर्थियों से समय रहते एसएसओ पोर्टल पर जाकर आवेदन में संशोधन या आवेदन वापसी की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। आवेदन संशोधन की अवधि 18 से 24 जुलाई तक रहेगी और इसके लिए 500 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।