rajasthanone Logo
Road Safety: बच्चों की सेफ्टी का ख्याल रखते हुए 4 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अक्सर देखा जाता है अभिवाकों के साथ दोपहिया पर बैठे बच्चों को गंभीर चोट लगने का डर रहता है।

Road Safety: जोधपुर में सड़क सुरक्षा समिति के तत्वावधान में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के सहयोग से रोड सेफ्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन पर सफर करने वाले बच्चों में हेलमेट पहनने की आदत विकसित करना रहा। 

4 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य

 सड़क सुरक्षा समिति के फाउंडर एवं परिवहन निरीक्षक भारत जांगिड़ ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि दोपहिया वाहन चलाते समय अभिभावक तो हेलमेट पहनते हैं। उनके साथ बैठे छोटे बच्चे बिना हेलमेट सफर करते हैं। ऐसे में दुर्घटना की स्थिति में बच्चों को गंभीर चोट लगने का डर रहता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 4 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

'क्राउन फॉर किड्स' अभियान आयोजित किया गया

आपको बताते चलें कि आदर्श विद्या मंदिर कमला नेहरू नगर में आयोजित इस 'क्राउन फॉर किड्स' अभियान के तहत नर्सरी से पांचवीं क्लास तक के बच्चों को 275 हेलमेट फ्री बांटे गए। वहीं जांगिड़ ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा समिति की टैगलाइन "रोड सेफ्टी मेक इट हैबिट" को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य बचपन से ही बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना और हेलमेट पहनने की आदत डालना है। उनके अभिभावक भी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सजग हों। यह हेलमेट भामाशाह राम किशोर जांगिड़ की ओर से उपलब्ध करवाए गए।

5379487