RBSE Supplementary Exam 2026:राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं 14 मई से शुरू होंगी। बोर्ड ने सोमवार रात को इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा का समय सुबह 8.30 बजे से ही रहेगा। वहीं बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं 14 से 16 मई 2026 तक राज्यभर के निर्धारित केंद्रों पर शुरू होंगी। परीक्षाओं का समय प्रातः 8:30 से 11:45 बजे तक रहेगा, जबकि कक्षा 12वीं की टंकण लिपि की परीक्षा सुबह 9 बजे से प्रारंभकी जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी समय-सारणी के अनुसार ही परीक्षा केंद्रों पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। बोर्ड की 10वीं की पूरक परीक्षाएं आखिरी बार होने जा रही हैं। अगले सत्र से 10वीं की सीबीएसई की तर्ज पर दो बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी। ऐसे में 10वीं में पूरक परीक्षा नहीं होगी।
जानें कब होंगी 10वीं का पूरक परीक्षा
14 मई- अंग्रेजी अनिवार्य
15 मई- हिन्दी अनिवार्य, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, तृतीय भाषा आदि
-16 मई- ऑटोमेटिव, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल सहित विभिन्न व्यावसायिक शिक्षा के पेपर तथा प्रवेशिका के पेपर होंगे।
जानें कब होंगी 12वीं कक्षा का पूरक परीक्षा
14 मई- हिन्दी अनिवार्य, अंग्रेजी अनिवार्य, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो, लेखाशास्त्र, कृषि विज्ञान, शीघ्र लिपि अंग्रेजी, टंकण लिपि हिंदी
15 मई- राजनीति, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान, गणित, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, चित्रकला, कंठ संगीत, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, समाज शास्त्र, फारसी, प्राकृत भाषा, व्यवसाय अध्ययन, शीघ्र लिपि हिंदी, टंकण लिपि अंग्रेजी, भू विज्ञान, सामान्य विज्ञान, नृत्य कथक, शारीरिक शिक्षा, पर्यावरण विज्ञान, वाद्य संगीत, कृषि विज्ञान, दर्शन शास्त्र आदि।
16 मई- ऑटो मेटिव, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य सहित व्यावसायिक विषय एवं वरिष्ठ उपाध्याय के शास्त्रीय विषयों की परीक्षा होगी।








