Rajasthan 10th Board Exam Result: राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्रों को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार था, जिसे आखिरकार शिक्षा बोर्ड ने जारी कर दिया है। पहली बार ऐसा हो रहा है, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं बोर्ड के रिजल्ट से पहले आया है। हर साल 10वीं का रिजल्ट मई महीने में आता था, जबकि इस साल मार्च महीने में ही जारी कर दिया गया है। चलिए बताते हैं इस बार के रिजल्ट में क्या रहा खास।

94.23 स्टूडेंट हुए पास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बोर्ड परीक्षा की टॉपर भी लड़की रही, इसके अलावा परीक्षा पास करने में भी छात्रों से अधिक जीत प्रतिशत छात्राओं का रहा है। राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कों का 93.63 व लड़कियों का 94.90% रिजल्ट रहा है। बताते चलें कि इस साल का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा है। पिछले साल 10वीं में पास करने वाले छात्रों का परिणाम 93.06 प्रतिशत रहा था। जबकि इस बार 94.23 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास किया है।

छात्राओं ने छात्रों को छोड़ा पीछे

गौरतलब है कि 10th बोर्ड परीक्षा की टॉपर सीकर के लोसल में स्थित शेखावाटी स्कूल की प्रियांशी 99.83 % रही है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर रिद्दिमा जांगिड़ 99.67 % के साथ रही। इस परीक्षा में 10 लाख 65 हजार 304 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, उनमें से 10,47,950 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। उनमें से 5 लाख 6162 छात्र पास हुए, जबकि 4 लाख 1987 छात्राएं पास हुई हैं।