rajasthanone Logo
Rajasthan Education: 11वीं में अब 4 ऐच्छिक विषय चुनने की छूट मिलेगी। वहीं यह बदलाव नई शिक्षा नीति के तहत किया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan Education: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(आरबीएसई) भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तर्ज पर 11वीं में विषय चयन पर बड़ा बदलाव कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब 11वीं के विद्यार्थी 4 ऐच्छिक विषयों के साथ पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं अगर विद्यार्थी चार ऐच्छिक विषय चुनते हैं तो एक ही अनिवार्य विषय रहेगा, जो अंग्रेजी होगा। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि वर्तमान में 3 ऐच्छिक विषय और 2 अनिवार्य विषय लेने की प्रक्रिया भी चालू रहेगी। वहीं विद्यार्थियों को 4 ऐच्छिक विषय या तीन ऐच्छिक विषय चुनने की छूट रहेगी। 

11वीं के कोर्स में बदलाव

मिली जानकारी के मुताबिक यह व्यवस्था इसी सत्र से लागू होगी। वहीं स्कूलों में विद्यार्थियों को इस बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने यह बदलाव नई शिक्षा नीति के तहत किया है। इस बदलाव से विषय पढ़ने के ज्यादा मौके मिलेंगे। चौथे ऐच्छिक विषय अर्थशास्त्र, गणित, जीव विज्ञान, हिन्दी, कंप्यूटर विज्ञान और फिजिकल एजुकेशन में से रहेगा। विद्यार्थी इनमें से ही किसी एक को सिलेक्ट कर सकेंगे। स्कूल में संबंधित विषय का शिक्षक/प्राध्यापक का पद होना चाहिए। शिक्षा विभाग के अनुसार सीबीएसई में यह पहले से लागू है।

किसी विद्यालय में एक या एक से ज्यादा संकाय होने की स्थिति में तीन विषयों के अतिरिक्त अन्य ऐच्छिक विषय अर्थशास्त्र, गणित, जीव विज्ञान और हिन्दी में से ले सकेगा। हालांकि स्कूल में उस संबंधित विषय के प्राध्यापक का पद स्वीकृत होना जरूरी है। विज्ञान संकाय स्कूल में कम्प्यूटर विज्ञान विषय स्वीकृत नहीं है तो भी विद्यार्थी चौथे ऐच्छिक विषय में कम्प्यूटर विज्ञान का चयन कर सकेंगे। कम्प्यूटर अनुदेशक या वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक का पद होना जरूरी। एकल संकाय वाले विद्यालय में यदि फिजिकल एजुकेशन (पीई) विषय स्वीकृत नहीं है तो भी विद्यार्थी चौथे ऐच्छिक विषय में पीई का चयन कर सकता है।

अब 3 या 4 ऐच्छिक विषय चुन सकेंगे छात्र

विज्ञान संकाय स्कूल के विद्यार्थी चौथे विषय के रूप में अधिकतम 2 सब्जेक्ट का ही चयन कर सकेंगे। जिस स्कूल में साइंस है, वहां चौथे विषय के रूप में दो विकल्प रहेंगे। विषय संस्थाप्रधान तय करेंगे। कला और वाणिज्य संकाय स्वीकृत विद्यालय में चौथे ऐच्छिक विषय के रूप में अधिकतम एक विषय का ही चयन कर सकेगा। चौथा विषय कौन सा होगा, यह निर्णय संस्था प्रधान तय करेगा। जो विद्यार्थी पूर्व की भांति 3 ऐच्छिक विषय और 2 अनिवार्य विषय लेना चाहते हैं, उनके लिए व्यवस्था पहले वाली की लागू रहेगी।

5379487