rajasthanone Logo
Rawatbhata Tour: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान के रावतभाटा के बारे में। आईए जानते हैं क्या है यहां की खास बात।

Rawatbhata Tour: जब भी राजस्थान के बारे में जिक्र रहा है तो हमारे दिमाग में शाही महल किलें और रेगिस्तान ही आने लगते हैं। इन सब से परे यहां पर एक ऐसी जगह है जो प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज है। लेकिन अफसोस यह है कि इस जगह के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के रावतभाटा की। आईए जानते हैं क्या है यहां की खास बात और घूमने लायक जगह। 

एक प्राकृतिक विश्राम केंद्र 

रावतभाटा चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है। बारिश के दौरान यह हरे भरे स्वर्ग के रूप में बदल जाता है। यहां की शानदार पहाड़ियां और बहते झरने पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। खास बात यह है कि क्योंकि इसे ज्यादा लोग नहीं जानते तो यहां आपको थोड़ी शांति मिलेगी। 

चूलिया जलप्रपात 

रावतभाटा में सबसे खूबसूरत नजारों में से एक है चूलिया जलप्रपात। इस जलप्रपात में से पानी कई धाराओं में गिरता है जिससे ऐसा लगता है कि यहां पर कई सारे झरने हैं। इन झरनों को पानी राणा प्रताप सागर बांध से मिलता है और बारिश के दौरान यहां का दृश्य देखने लायक होता है। अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो यहां आना ना भूलिएगा। 

पाडाझार जलप्रपात 

यह जगह पिकनिक और पारिवारिक सैर के लिए एकदम परफेक्ट है।क्ष यह जगह चारों तरफ से पहाड़ियों और घनी हरियाली से गिरी हुई है। यहां की खास बात यहां का प्राचीनमहादेव मंदिर है। मंदिर के शांत और आध्यात्मिक वातावरण के आसपास झरने की मधुर ध्वनि मन को प्रफुल्लित करती है।

राणा प्रताप सागर बांध 

यह बांध चंबल नदी पर बना हुआ है। यह क्षेत्र के सबसे बड़े बांधों में से एक है। ना केवल जल प्रबंधन बल्की ऊर्जा उत्पादन में भी यह बांध एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी के साथ यहां पर पर्यटक भी घूमने आते हैं। इस बांध पर महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की एक प्रतिमा स्थापित की हुई है। 

क्रोकोडाइल पॉइंट 

अगर आप वन्य जीवों सुप्रीम करते हैं तो क्रोकोडाइल पॉइंट आपको जरूर जाना चाहिए। यहां आपको चीतल, पैंथर, भालू और धूप में आराम करते हुए मगरमच्छ देखने को मिलेंगे। यहां का टिकट मात्र ₹55 है।

ये भी पढ़ें:- Second Hawa Mahal Of Rajasthan: यह है राज्य का दूसरा हवा‌ महल, फोटोशूट के लिए है एक दम परफेक्ट लोकेशन

5379487