Rawatbhata Fire Accident News: राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले के रावतभाटा शहर स्थित परमाणु बिजलीघर आवासीय कॉलोनी के बाहर एनटीसी मार्केट में आज यानी रविवार को एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। आपको बता दें कि एक एसी-फ्रिज मैकेनिक की दुकान में आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक लगी की देखते ही देखते दुकान में रखे एसी कंप्रेसरों में धमाके होने लगे और पूरे बाजार में दहशत फैल गई।

जानिए कैसे हुआ शॉट सर्किट

मिली जानकारी के मुताबिक, रावतभाटा के NGT मार्केट में स्थित एक जूस की दुकान पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। अचानक इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया है। शॉर्ट सर्किट की वजह से मैकेनिक की दुकान में आग लग गई। आग लगने के कुछ देर में धुएं का गुबार उठने लगा। धुएं का गुबार देखकर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। साथ ही इस आगजनी की घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की दे दी गई।

आधे घंटे बाद पाया गया आग पर काबू

आपको बता दें कि जैसे ही आग की सूचना फायर डिपार्टमेंट वालों को मिली तुरंत मौके पर पहुंच कर हालात काबू में करने की कोशिश शुरू कर दी। फायर डिपार्टमेंट के ऑफिसर राजेश जयपाल ने बताया कि दो फायर इंजन के साथ मौके पर पहुंच कर करीब आधे घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद भयंकर आग की घटना पर काबू पाया गया। इस दौरान ट्रैफिक को कुछ देर के लिए डायवर्ट किया गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: उप-मुख्यमंत्री बैरवा ने अशोक गहलोत पर किया पलटवार, कहां- 'कांग्रेस को विकास रास नहीं आ रहा है'